{"_id":"59e4e30c4f1c1bf2538b781f","slug":"181508172556-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पंजाबपुरा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पंजाबपुरा के युवक की मौत
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से नरे युवक का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डेंगू होने से सोमवार को पंजाबपुरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। पिछले एक महीने में डेंगू से होने वाली यह दूसरी मौत है। जिले में डेंगू के अब तक सात मामले आ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसके बाद भी नहीं चेत रहा है।
शहर के पंजाबपुरा निवासी मोहम्मद हनीफ का बेटा संजू कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। जांच के बाद युवक को डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन युवक को इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में युवक की डेंगू से मौत हो गई।
उधर, लगातार डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग चेता नहीं है। अब तक जिले में सात डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। साथ ही एक शिक्षक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, जिला अस्पताल में व्यापक इंतजाम नहीं है। आलम यह है कि क्षेत्र के हर घर में दो से तीन लोग बीमार हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गंदगी के चलते बीमारियां बढ़ रही हैं।
डेंगू के लक्षण
- तेज ठंड और बुखार
- कमर, मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में तेज दर्द
- हल्की खांसी, गले में दर्द और खरास
- शरीर पर लाल-लाल दाने दिखाई देना
- थकावट, भूख न लगना और कमजोरी
- उल्टी और दर्द
ये अपनाएं तरीके
- रोगी को ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें दें, ताकि उसके शरीर में पानी की कमी न हो
- मरीज को डिस्प्रिन और एस्प्रिन की गोली नहीं दें।
- बुखार कम करने के लिए पेरासिटामोल की गोली दी जा सकती है।
- जितना हो सके नारियल पानी और जूस पिलाएं।
ऐसे करें बचाव
- घर में या आस पास पानी जमा नहीं होने दें।
- कूलर में मिट्टी के तेल का छिड़काव करें।
- अगर बुखार ठीक न हो रहा हो तो तुरंत जांच करवाएं।
- जितना हो सके बच्चों को पूरी बाजू के कपडे़ पहनाएं।
- घर और गली में कीटनाशक का छिड़काव जरूर करवाएं
- जितना हो सके घर की खिड़कियों को बंद करके रखें।