फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आरक्षण ने पलट दिया पासा, पोस्टरों पर पत्नियों का कद बढ़ा

आरक्षण ने पलट दिया पासा, पोस्टरों पर पत्नियों का कद बढ़ा

Mon, 16 Oct 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण ने पलट दिया पासा, पोस्टरों पर पत्नियों का कद बढ़ा
election commission india
कासगंज।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पदों के आरक्षण हो जाने के बाद से दावेदारों के समीकरण गड़बड़ाए नजर आ रहे हैं। महिला सीटों पर पोस्टर और होर्डिंग में तमाम दावेदारों की पत्नियों का कद बड़ा नजर आ रहा है। पत्नियों के बड़े बड़े फोटो पोस्टरों में छपे नजर आ रहे हैं। वहीं महिलाओं के पतियों के फोटो पोस्टर होर्डिंग में छोटे हो गए हैं।
कासगंज नगरपालिका की सीट पिछले समय में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस बार यह सीट सामान्य होने की उम्मीद थी। लोग इसके लिए शासन स्तर पर ऐड़ी का जोर लगाए हुए थे, लेकिन आरक्षण के पत्ते खुलने के बाद यह सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होते ही महिलाओं के चेहरे भी सामने आ गए हैं। पूरे शहर में जगह जगह दावेदार महिलाओं के पोस्टर होर्डिंग लगे हैं जिनमें महिलाओं के फोटो बड़े और पति के छोटे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोरों की सीट भी सामान्य होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। जिससे नए दावेदारों के चेहरे नजर आने लगे हैं। पहले अनुसूचित जाति के दावेदार सोरों में नजर नहीं आ रहे थे। अब यह स्थिति बदल गई है। अनुसूचित जाति के तमाम दावेदारों ने अपना दावा विभिन्न दलों से किया है। नगरपालिका परिषद गंजुडंडवारा का पद इस बार अनारक्षित है। जिसके लिए दावेदारों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटिंग कारोबारी कौशल सिंघल, विनीत अग्रवाल ने बताया कि फ्लैक्स और पोस्टरों में महिलाओं के फोटो अब बड़े हो गए हैं। पहले समान रूप से पति, पत्नियों के फोटो छप रहे थे, लेकिन अब साइज बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed