फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा विधायक के घर फायरिंग का आरोपी पकड़ा

भाजपा विधायक के घर फायरिंग का आरोपी पकड़ा

Wed, 27 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के घर फायरिंग का आरोपी पकड़ा
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग और धमकी भरे मैसेज भेजने का मुख्य आरोपी अनूप शर्मा को मंगलवार रात पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व वह पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा था। पुलिस ने उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयोग किया तमंचा, एक खोखा, कारतूस और धमकी भरे मैसेज में प्रयोग मोबाइल को बरामद किया है। घटना के पीछे जमीन के मामले में विधायक के सिफारिश न किए जाने का मामला ही सामने आया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों वार्ता में बताया 19 सितंबर की रात विधायक के आवास पर फायरिंग और 22-23 सितंबर को विधायक के मोबाइल पर आए धमकी भरे मैसेज के भेजा था। इसके दो आरोपी मनीष उर्फ मोनू पाठक पुत्र शिव कुमार पाठक निवासी अग्रवाल मार्केट गली नं. दो छत्ता आगरा एवं थाना उत्तर के मोहल्ला गंज निवासी रामनिवास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। दबिश के दौरान मुख्य आरोपी अनूप शर्मा फरार हो गया था।
विज्ञापन


घेराबंदी करने के साथ गिरफ्तारी के प्रयास किए तो गांधीनगर के निवासी राजेश कुमार वर्मा के मकान में छिप गया। रात्रि में फतेहाबाद होते हुए आगरा स्थित भाई के पास पहुंचा गया था। मंगलवार रात को अनूप शर्मा घर से कुछ सामान लेने के लिए आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप शर्मा के फिरोजाबाद में होने की भनक लगने प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सैनी, सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी नीरज मिश्रा, उपनिरीक्षक उमर फारुक, एसआई नितिन त्यागी ने घेराबंदी करके दबोच लिया। अनूप ने बताया स्टेशन रोड स्थित जिस जमीन को वह खरीद कर बेचना चाह रहे थे उस जमीन के 800 वर्ग मीटर हिस्से पर टाइगर ग्लास फैक्ट्री के संचालक धर्मेंद्र गुप्ता का कब्जा है।

इसमें मदद के लिए वह कई बार विधायक असीजा के पास सिफारिश कराने के लिए गया। विधायक असीजा ने सिफारिश न करने पर मैने साथियों के साथ मिलकर पहले फायरिंग की। चौथ वसूलने के उद्देश्य से मैसेज किया था। पकड़े जाने के डर से सिमकार्ड को नाले में फेंक दिया। जब फिरोजाबाद की ओर आया तो पुलिस ने दबोच लिया।

एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि अनूप शर्मा भागने के बाद मोहल्ले में ही छिपा रहा। कई घरों में छिपने का प्रयास किया। लेकिन राजेश वर्मा ने अपने घर में छिपा लिया। इस बात की भनक पुलिस तक को नहीं लगने दी। रात्रि में उसे साड़ी पहनाकर गाड़ी के जरिए फतेहाबाद होकर आगरा ले जाया गया।
पुलिस पहचान नहीं सके इसलिए आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के घोड़ीगांव में जाकर खुद सिर भी मुड़वा लिए। अपने कपड़ों को फेंककर उसने नया कुर्ता पायजामा पहन लिया।

अफसरों से नमस्कार, क्राइमब्रांच को नमस्कार करके अनूप गया जेल
विधायक मनीष असीजा के घर हमले का मुख्य आरोपी अनूप शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान मौजूद एसपी सिटी राजेश सिंह एवं सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह से उसने नमस्कार किया और बाहर आया तो क्राइमब्रांच की टीम से हाथ हिला कर गया।


स्टेशन रोड स्थित टाइगर ग्लास के समीप 1426 वर्गफीट श्यामसुंदर की जमीन खरीदने के बजाय चार लाख रुपया देकर सौदा एक करोड़ दो लाख में तय कर लिया था। इसमें अनूप शर्मा, रामनिवास यादव, श्री किशन यादव के साथ अन्य शामिल थे। उसने दो करोड़ 20 लाख में जमीन बिक्री की तैयारी कर ली थी। वह जमीन को बिना खरीदे ही एक करोड़ से अधिक धनराशि कमाना चाह रहे थे।
- राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed