फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल जाते छात्र का बोलेरो सवार बदमाशों ने किया अपहरण

स्कूल जाते छात्र का बोलेरो सवार बदमाशों ने किया अपहरण

Wed, 27 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूल जाते छात्र का बोलेरो सवार बदमाशों ने किया अपहरण
अपहरण
सहावर (कासगंज)।
विज्ञापन

हसनपुर पिथनपुर मार्ग पर स्कूल जाते समय बोलेरो सवार बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरण की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

इसाक पुत्र अबीबुल्ला निवासी हसनपुर गाजियाबाद में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके पुत्र रेहान (10) व फरहान (8) सीपीवी पब्लिक स्कूल सहावर में पढ़ते हैं। वह सुबह करीब 7:30 बजे अपने स्कूल जाने के लिए गांव के अन्य बच्चों के साथ पैदल ही जा रहे थे। जब वे मार्ग पर पड़ने वाले ईंट भट्ठा पर पहुंचे तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी रोककर योजना के तहत बच्चों से इसाक के बच्चों के बारे में जानकारी की। जब बच्चों का पता चल गया तो घर का पता पूछने के बहाने रेहान को गाड़ी में बिठा लिया और उसको अगवा कर ले गए। जब इस वारदात की जानकारी हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में घटना से रोष देखा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सूचना पर एसपी सुनील कुमार, सीओ सहावर गुरुदयाल सिंह भी गांव में पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की जानकारी करने के लिए भाई फरहान से पूछतांछ की। मामले की सूचना गाजियाबाद में इसाक को दी गई। सूचना पर उसके पिता गांव पहुंच गए। पिता ने चार बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। एसपी सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस बालक को सकुशल मुक्त कराने के लिए प्रयास कर रही है। बदमाशों का पता लगाने को पुलिस की एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाने की एक टीम गठित की है। इसके अलावा कटरी क्षेत्र के थाना गंजडुडवार, सुन्नगढी, पटियाली, सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को भी सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed