फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कालोनी की श्रीराम बरात सोमवार को पेमेश्वर गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, बैंडबाजे, काली अखाड़े, ऊंट, घोड़े आकर्षक का केंद्र रहे। खाटूश्याम व सजीव झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बरात का शुभारंभ सपा नेता राजनरायन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर विधायक मनीष असीजा, राजनरायन गुप्ता ने भगवान श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतार कर डोलों का रवाना किया। श्रीराम बरात के लिए शोभायात्रा मार्ग को तोरण द्वार व आकर्षक लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा भगवान शंकर की बारात, काली अखाड़े दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। श्रीराम-लक्ष्मण, मां जानकी के डोले का मार्ग में जगह-जगह आरती उताकर स्वागत भव्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम की बरात पथवारी माता मंदिर चंद्रवार गेट से प्रारंभ होकर अग्रवाल धर्मशाला, छपैटी, स्टेशन रोड होते हुए लेबर कालोनी जनकपुरी में पहुंच कर संपन्न हुई। रामबरात में किशन यादव, हरिओम अग्रवाल, रमेश दीक्षित, पंकज भारद्वाज, प्रशांत गुप्ता, सतीशचंद्र अग्रवाल, आलोक यादव, संजीव वशिष्ठ, सिद्धार्थ त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed