{"_id":"599f0e204f1c1b38268b47ee","slug":"181503596064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाईवे पर हुई दो ट्रक के बीच भिडंत के समय चपेट में आकर बाइक सवार पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद कुछ समय हाइवे पर जाम लग गया।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सिहोरी निवासी प्रमोद (46) पुत्र केवलराम और उसका भाई अशोक पीडब्ल्यूडी विभाग में चौकीदार और मेठ के पद पर कार्यरत है। बुधवार शाम को दोनों भाई ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक गांव सिहोरी मोड के पास पहुंची ही थी। उसी समय दो ट्रक में आपस में भिड़त हो गई। भिडंत की चपेट में प्रमोद की बाइक भी आ गई और दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना को देख मौके पर जुटे लोग उपचार के लिए भाईयों को अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसी समय प्रमोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो बड़े वाहनों में हुई भिडंत के बाद हाईवे करीब आधा घंटे तक जाम हो गया। जिसे पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाते हुए खुलवाया।
- बाइक और मैक्स की टक्कर में छह घायल ::
थाना बागवाला क्षेत्र के ओनघाट समीप हुई बाइक और मैक्स की टक्कर में रामब्रेश निवासी गढ़ी बेदुला, सुरेश, दिनेश निवासी ओनघाट, रामवीर निवासी नगला मांछी और इसी पुत्र दिलीप और उसकी मां पूनम निवासी पटियालीगेट घायल हो गई। घायलों को राहगीर और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।