{"_id":"599872c64f1c1bcc618b4739","slug":"181503163078-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान की छत गिरी, तीन बच्चे गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान की छत गिरी, तीन बच्चे गंभीर घायल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Panipat gurdwara's roof collapses
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सहावर।
सहावर के ग्राम बंजारा में जर्जर मकान की छत गिर जाने से उसके नीचे खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गांव में करतार सिंह पुत्र नौबत सिंह का जर्जर मकान खाली पड़ा हुआ है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे, लायक सिंह की पुत्री प्रिया (3), साक्षी (5) एवं करतार सिंह का धेवता चिराग (5) पुत्र कैलाश निवासी जसंतव नगर इटावा अपनी ननिहाल आया हुआ था। खेलते-खलेते जर्जर मकान में पहुंच गए। तीनों ही वहां खेल रहे थे कि तभी अचानक मकान की छत गिर गईं। मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एवं परिवारीजन वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने तेजी से मलवा हटाना शुरू कर दिया। मलबे से बच्चों को बाहर निकाला गया। गंभीर घायल तीनों ही बच्चों को परिवारीजन आनन-फानन में कस्बे के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।