{"_id":"59986e314f1c1bd76d8b456a","slug":"181503161905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मैनुअल नहीं, पोर्टल पर रहेंगे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मैनुअल नहीं, पोर्टल पर रहेंगे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
web portal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की अब मैनुअल रिपोर्टिंग नहीं हो पाएगी। प्रदेश सरकार ने योजनाओं की मानीटरिंग के लिए यूपीएचएमआईएस पोर्टल लांच किया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 36 बिंदुओं पर सूचना देनी होगी। इसकी राज्य स्तर पर समीक्षा की जाएगी। आंकड़ों में गलती होने पर विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने एचएमआईएस पोर्टल बनाया है। इस पर मिशन के तहत चल रही योजनाओं की फीडिंग होती है। इसके जरिए सरकार को स्वास्थ्य योजनाओं की हकीकत पता लगती रहती है। अब तक यूपी की स्वास्थ्य योजनाओं की रिपोर्टिंग मैनुअल हुआ करती थी। इससे योजनाओं की जानकारी जुटाने में लंबा समय लग जाता था। इसके चलते यूपी सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ही यूपीएचएमआईएस पोर्टल लांच कर दिया है। इस पोर्टल पर सीएमओ, सीएमएस, एमओआईसी अपने केंद्र पर चल रही योजनाओं की प्रतिदिन रिपोर्ट की फीड करेंगे। पोर्टल पर सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल की रिपोर्टिंग अलग-अलग होगी। इसे लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल पर प्रतिदिन की योजनाओं की रिपोर्टिंग की जा रही है। हर अधिकारी प्रतिदिन योजनाओं की आनलाइन फीडिंग कर रहा है।