{"_id":"5990a05d4f1c1b431c8b4967","slug":"181502650461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में ढढौंस पुल के पास रविवार को ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल भतीजे को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भौंडा निवासी उत्तरा कुमार रविवार को भतीजे शिव कुमार के साथ बाइक से बेवर किसी काम से आया हुआ था। दोनों लौट रहे थे। जब वे ढढौंस पुल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
बाइक सवार पहिए में फंस कर घिसटता रहा। हादसे में उत्तरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहीं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान आधा घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने लोगों को हटाकर मार्ग का आवागमन सुचारु कराया।