फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में पांच और चोटियां कटीं, दहशत

जिले में पांच और चोटियां कटीं, दहशत

Sun, 13 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिले में पांच और चोटियां कटीं, दहशत
hair cut
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में चोटी कटने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। महिलाओं, किशोरियों, युवतियों की चोटियां लगातार कट रही हैं। रविवार को जनपद में अलग अलग स्थानों पर पांच महिलाओं की चोटियां कट गई। इसके बाद वे बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
ग्राम छावनी में राखी(16) पुत्री उदयवीर बघेल शनिवार की रात घर पर सो रही थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। चोटी कटते ही वह जाग गई। जब उसने कटी चोटी देखी तो वह चीखकर बेहोश हो गई। चीख सुनकर परिवारीजनों ने उसके पास पहुंचकर जैसे तैसे उसे होश में लाया। घटना की जानकारी होने पर दहशत में आए ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई।
विज्ञापन


सुमन (22) पत्नी सर्वेश कुमार निवासी ग्राम गनेशपुर सहावर सुबह 5 बजे अपनी भैंस को चारा डालने गई। अचानक उसके सिर में दर्द हुआ और उसकी चोटी कट गई। जब उसकी नजर कटी चोटी पर पड़ती तो वह चीखती हुई बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीती (22) पत्नी गौरव कुमार निवासी बाहपुर सहावर सुबह 8 बजे अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी बची उसकी चोटी कट गई। चोटी कटी देख घबराकर बेहोश हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल गए।
पूजा (20) पुत्री रवी मिश्रा निवासी प्रभु नगला पटियाली अपने घर पर सुबह के समय बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी बीच उसकी चोटी कट गई। जब उसने अपनी चोटी जमीन पर पड़ी देखी तो वह चीख कर बेहोश हो गई। सकी बहन नीलम चीख सुनकर बाथरूम में पहुंची। उसे बेहोश देखकर बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे चिकित्सालय पहुंचाया।


बिंदुआवत (30) पत्नी पप्पू निवासी नरदौली सिकंदरपुर वैश्य शाम को अपनी छत पर बैठी हुई थी। उसे अचानक चक्कर आया और उसकी चोटी कट गई। चोटी कटी देख वह चीखते हुए बेहोश हो गई। चीख सुनकर परिवारीजन छत पर पहुंचे। बेहोशी की अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed