{"_id":"5973911f4f1c1b02158b460b","slug":"181500746015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से सरेराह लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं से सरेराह लूट
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में महज बीस घंटे के भीतर दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने गहने लूट लिए। अरुणा नगर में बदमाशों ने जहां महिला पर तमंचा तान कर लूट की। वहीं आगरा रोड पर पता पूछने के बहाने लूटा।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणा नगर की रहने वाली कमलेश पत्नी हरिओम अपनी देवरानी और जेठानी के साथ शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठी थी। तभी बाइक सवार होकर तीन लोग पहुंचे और पता पूछने लगे।
जैसे ही महिलाओं ने एक दूसरे को देखा बाइक सवार युवक ने महिला पर तमंचा तान कर उसके गले से सोने की जंजीर और कान से कुंडल लूटे और भाग निकले। इससे पहले ही शहर के आगरा रोड पर स्कूल से बच्चे को लेने जा रही महिला कमलेश पत्नी ब्रजेश निवासी शास्त्री नगर से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश जंजीर और कुंडल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं बदमाशों ने बीस घंटे में दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटनाओं से लोगों में दहशत हैं। पर, पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिसका लोगों में रोष भी है।