फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रतनलाल फूलकटोरी स्कूल के बच्चों में फैली एलर्जी

रतनलाल फूलकटोरी स्कूल के बच्चों में फैली एलर्जी

Sun, 16 Jul 2017 12:01 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
रतनलाल फूलकटोरी स्कूल के बच्चों में फैली एलर्जी
demo pic - फोटो : डेमो पिक
मथुरा। रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को एलर्जी फैल गई। कक्षा तीन और चार की छात्राएं खुजली से परेशान हो गईं। इसके बाद तेजी से फैली एलर्जी ने प्रधानाचार्य सहित स्टाफ को भी अपनी चपेट में ले लिया। 50 बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन



रतनलाल फूलकटोरी देवी विद्यालय में शनिवार की सुबह कक्षा तीन की एक छात्रा के हाथ में खुजली हो रही थी। उसने शिक्षिका से कहा तो शिक्षिका ने उसे बेंच पर बैठकर पढ़ने के लिए कहा। इसके बाद बेंच पर बैठी तीन और बच्चियों को खुजली होने लगी। थोड़ी ही देर में यह खुजली पूरी क्लास में फैल गई। साथ ही बच्चियों के हाथों पर दाने भी हो गए। प्रधानाचार्या ने कक्षा में किसी कीड़े आदि होने की आशंका को देखते हुए बच्चियों को कक्षा से बाहर निकाल दिया। इससे मैदान में खेल रही कक्षा चार की बच्चियों को भी खुजली हो गई।
विज्ञापन



मामला बढ़ता देख प्रभावित 50 बच्चियों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चियाें को वापस भेज दिया गया। थोड़ी ही देर में प्रधानाचार्या और स्टाफ भी इस एलर्जी की चपेट में आ गए। प्रधानाचार्य डॉ नीता सिंह द्वारा सिटी मजिस्ट्रेेट को सूचना दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और सभी को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डा. आरके नैयर ने बताया कि अभी एलर्जी के कारणों का पता नहीं लग सका है। ऐसा लग रहा है कि संभवत: पीने के पानी के आसपास मच्छरों के होने से यह एलर्जी हुई है। टीम सोमवार को एक बार फिर विद्यालय जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed