{"_id":"5969013f4f1c1b1c678b4761","slug":"181500053823-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में सबमर्सिबल से निकल रहा तेलीय पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में सबमर्सिबल से निकल रहा तेलीय पदार्थ
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)
विकास खंड के आदर्श गांव औरंगाबाद में एक ग्रामीण के यहां सबमर्सिबल से पानी के साथ तेलीय पदार्थ निकलना कोतुहल का विषय बना हुआ है। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए टीम को भेजा है।
गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र कुंवर सिंह के यहां सबमर्सिबल लगी हैं। इससे वह खेत में सिंचाई भी करते हैं। पिछले दो दिनों से पानी में तेलीय पदार्थ आ रहा हैं। यह पदार्थ ज्वलनशील बताया जा रहा हैं। ग्रामीण तेलीय पदार्थ को देखने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इसे डीजल के समान पेट्रोलियम पदार्थ बता रहे हैं। इसकी जानकारी विनोद कुमार ने प्रशासन को दी। उपजिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया हैं। जांच पड़ताल के लिए टीम को भेजा गया है।
उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें मिल गई हैं। यह तेलीय पदार्थ क्या हैं, इसकी जानकारी के लिए टीम को भेजा गया हैं। टीम पूरी जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट सोंपेंगी। उसी के मुताबिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।