फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नहीं लग पाया 10 एमबीए का ट्रांसफर, लोग परेशान

नहीं लग पाया 10 एमबीए का ट्रांसफर, लोग परेशान

Sat, 01 Jul 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
नहीं लग पाया 10 एमबीए का ट्रांसफर, लोग परेशान
transfarmer, jhansi hindi news - फोटो : demo
कासगंज।
विज्ञापन

प्रभु पार्क बिजलीघर पर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने की कवायद में जुटे विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के प्रयास विफल हो गए हैं। इस नए ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकि कमी है जिसके चलते ट्रांसफार्मर को हटाना शुरू कर दिया है। अब फिर से पुराना ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में विद्युत उपभोक्ताओं को और परेशानी उठानी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि प्रभु पार्क बिजलीघर के 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा था। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण शुक्रवार से ही बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर यहां पहुंचा। बड़ा एवं भारी ट्रांसफार्मर होने के कारण काफी मुश्किलों के साथ इसे बिजलीघर ले जाया गया।
विज्ञापन


क्रेन मशीन के माध्यम से ट्रांसफार्मर को रखा गया। शुक्रवार की देर रात्रि तक ट्रांसफार्मर को रखने में विद्युत विभाग के कर्मी और अधिकारी जुटे रहे।
शनिवार को भी ट्रांसफार्मर में ऑयल डालने का कार्य किया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर ने काम नहीं किया। बिजली की आपूर्ति न मिलने से लोग काफी परेशान है। उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। इस मामले में लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता की। एसडीएम बीएल सरोज ने बताया की ट्रांसफार्मर की स्थापना के समय तकनीकी कमी आ गई है। इसके सुधार के लिए रविवार को इंजीनियर बाहर से आएंगे। इस दौरान वैकल्पिक रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed