फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर की बाल प्रतिभाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

शहर की बाल प्रतिभाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर की बाल प्रतिभाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
आगरा। आरंगम म्यूजिक एंड डांस इंस्टीट्यूट की नौ छात्राआें ने बुधवार को वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। माथुर वैश्य भवन, पंचकुइयां में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों के सामने सामूहिक रूप से कथक करते हुए लगातार 1900 चक्कर लगाए। एक घंटा 20 मिनट समय लगा। सभी छात्राएं छह से 11 वर्ष तक की आयु की हैं।
विज्ञापन

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया हेड आलोक कुमार और प्रियेश की मौजूदगी में छात्राओं ने प्रस्तुति दी। प्रतिनिधियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की रिकार्डिंग कराई। 1900 चक्कर पूरे होने के बाद वर्ल्ड रिकार्ड का प्रोविजन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। आरंगम म्यूजिक एंड डांस इंस्टीट्यूट की संचालिका पूजा गुप्ता ने छह माह से वह छात्राओं को अभ्यास करा रही थीं। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए 1750 चक्कर लगाने का लक्ष्य रखा गया था। छात्राओं ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। 150 चक्कर अधिक लगाए।
विज्ञापन

पूजा गुप्ता ने बताया कि समूह में कथक करते हुए चक्कर लगाने का कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है। एकल में जरूर एक के नाम 1500 चक्कर लगाने का रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पल गुप्ता (11 वर्ष) ने 13 जून 2016 को इंदौर में एक घंटे 25 मिनट तक स्केट डांस किया था। यह पहला वर्ल्ड रिकार्ड था। इसके बाद इंस्टीट्यूट की 16 छात्राआें ने पांच नवंबर 2016 को लगातार एक घंटे 55 मिनट तक लगातार नृत्य कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौ छात्राओं ने बनाया रिकार्ड
पल गुप्ता, अनीशा गर्ग, वंशिका गुप्ता, तनिशा गुप्ता, प्रियांशी अग्रवाल, आदरिका गोयल, नव्या गोयल, दिविती गुप्ता, श्रेया भारती ने संयुक्त रूप से वर्ल्ड रिकार्ड के लिए प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed