फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18148 people were dosed in special campaign

कोरोना टीकाकरण विशेष अभियान में 18148 लोगों को लगाई गई डोज

Sun, 16 Jan 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
18148 people were dosed in special campaign
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को शीघ्र प्रतिरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग ने रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले में 18148 लोगों को टीका की डोज लगाई गई।
विज्ञापन

विभाग ने टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा स्कूलों-कॉलेजों में भी विशेष प्रबंध किए। टीकाकरण कराने में किशोरों में उत्साह देखा गया। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे। 5363 किशोर टीकाकरण कराने के लिए निर्धारित स्थलों पर पहुंचे। विभाग ने कुल 12547 लोगों को टीका की पहली डोज लगाई। जबकि 6426 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 175 फ्रंट लाइन वर्कर, हैल्थ वर्कर एवं सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य समय से पूरा करने के लिए विभाग के द्वारा रविवार को विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed