फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 year old boy shot him self Dead Marriage Of Sister At 25 February

पिता की डांट से नाराज बेटे ने की गोली मारकर आत्महत्या, 25 को होनी है बहन की शादी

Mon, 17 Feb 2020 06:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Feb 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
18 year old boy shot him self Dead Marriage Of Sister At 25 February
डेमो - फोटो : डेमो
पिता की डांट से नाराज होकर जवान बेटे ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। युवक की मौत के बाद परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के वसुंधरा गांव निवासी लेखपाल सिंह यादव के बेटे शिवम ने सोमवार को खुद को गोली मार ली। बताया गया है कि लेखपाल सिंह यादव का सबसे छोटे बेटे शिवम ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिता ने बेटे से बड़ी बहन को घर लेकर आने की बात कही थी जिसके बाद शिवम ने आनाकानी की थी। पिता ने शिवम को डांट फटकार दिया था। शिवम कमरे में गया और अंदर रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिवार ने दरवाजा तोड़कर बेटे को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन शिवम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिवम के दो भाई सेना में हैं और छोटी बहन की शादी 25 फरवरी को होनी है। जिसकी तैयारियों में घरवाले जुटे हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed