फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   175 couples group marriage

175 जोड़ों का एक साथ कराया गया सामूहिक विवाह

Sat, 11 Jun 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
175 couples group marriage
कासगंज के ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्तियो पुष्प वर्षा ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। समारोह में 175 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह, विधायक कासगंज देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, ब्लाक प्रमुख कासगंज यशवीर सिंह, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे व मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं का सरकारी खर्च पर निशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी योजना है। शादी का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जनपद में 175 जोड़ों के विवाह पर कुल 89 लाख, 25 हजार रुपये व्यय किया गया है।
विज्ञापन

51 हजार रुपये प्रति जोड़े के विवाह पर व्यय : सीडीओ
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये व्यय किया गया है, 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भी जमा किए गए हैं। 10 हजार रुपये का सामान प्रत्येक जोड़े को दिया गया है। 6 हजार रुपये खान-पान व टेंट आदि पर व्यय किए गए हैं। सामूहिक विवाह के लिए जिले के विकास खंड कासगंज से 25, सोरों, पटियाली, गंजडुण्डवारा, सिढ़पुरा, सहावर व अमांपुर से बीस-बीस जोड़ों और नगर पालिका कासगंज से 4, सोरों से 4, गंजडुंडवारा से 2, नगर पंचायत पटियाली से 4, बिलराम से 2, मोहनपुर से 3, सिढ़पुरा से 3, भरगैन से 2, सहावर से 3 तथा अमांपुर से 3 जोड़ों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed