{"_id":"5cae3440bdec2214720fc016","slug":"171554920512-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण में शामिल था इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के अपहरण में शामिल था इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दो दिन पहले शहर के जेएलएन कालेज के पास से हुए छात्र के अपहरण में दस हजार का इनामी बदमाश भी शामिल था। हालांकि छात्र किसी तरह बच गया था, लेकिन सरेआम हुई इस घटना से पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे थे। बुधवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए कालेज जा रहे छात्र रंजीत पुत्र अखिलेश निवासी पिलुआ का कार में डालकर अपहरण कर लिया गया था। मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्यंत पुत्र वीरेंद्र निवासी दिनेश नगर, अंकित चौधरी पुत्र योगेश निवासी अवास विकास कालोनी, आकाश पुत्र राजेश निवासी संजय नगर और अभिषेक पुत्र अरुण सिंह निवासी शीतलपुर को गिरफ्तार किया है। एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश दुष्यंत काफी शातिर है। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फोर्ड फीगो कार व दो तमंचा बरामद किए हैं। 8 अप्रैल को पिलुआ निवासी रंजीत जेएलएन डिग्री कालेज के पास मौजूद था। तभी उसे कार सवार अगवा करके ले गए थे। जिसे बाद में मारपीट करते हुए छोड़कर फरार हो गए थे।