फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रेकडाउन से शहर से देहात तक बिजली ठप

ब्रेकडाउन से शहर से देहात तक बिजली ठप

Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकडाउन से शहर से देहात तक बिजली  ठप
फिरोजाबाद। सोमवार शाम से देर रात तक तेज हवा चलने, बरसात के कारण लाइनों पर हुए ब्रेकडाउन के चलते शहर से देहात क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी सुबह से दोपहर तक कई फीडर ब्रेकडाउन में रहे। विद्युत टीमें लाइनों की मेंटीनेंस में जुटी रही।
विज्ञापन


सोमवार देर रात तक हुई बरसात के कारण करकौली फीडर, लेबर कालोनी, रामनगर सबस्टेशन से जुड़े तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। दोपहर एक बजे तक फाल्ट दूर हो सका। इंडस्ट्रियल एस्टेट सबस्टेशन पर ब्रेकडाउन के चलते जैन नगर, इंडस्ट्रियल रहना, राजा का ताल, तुलसी बिहार, हिमायूंपुर फीडर की आपूर्ति दोपहर दो बजे तक सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


बाईपास स्थित एसएन सबस्टेशन के अंतर्गत दुर्गा नगर व बाइपास फीडर पर ब्रेकडाउन हुआ, जो करीब 12 बजे अटेंड हो सका। सुहागनगर सबस्टेशन की आपूर्ति भी घंटों बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में 300 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप जगह-जगह तार टूटने, फीडर ब्रेकडाउन होने के कारण 300 से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबरई सबस्टेशन पर ब्रेकडाउन चलते दोपहर एक बजे तक मुख्यालय की आपूर्ति बाधित रही। मटसैना सबस्टेशन के अंतर्गत गांव दबरई के 33 केवी के दो पोल टूट गए। तेज आंधी में पेड़ की टहनियां टूट कर 33 केवी की लाइन पर गिरी, जिससे मटसैना, नगला चूरा व लुहारी सबस्टेशन जुड़े करीब 200 से अधिक गांव की आपूर्ति शाम तक बंद रही।

नारखी, कोटला की 33 केवी की लाइन पर कई जगह पेड़ टूट कर गिरने के कारण दोनों सबस्टेशनों की आपूर्ति बाधित रही। लाइनों के ऊपर से पेड़ों की टहनियां हटाई गई। दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। फरिहा मुस्तफाबाद, नगला रामकुंवर, यूपीएसआईडीसी, रैपुरा, सबस्टेशन पर भी ब्रेकडाउन दोपहर तक ब्रेकडाउन में रहे।


सोमवार देर रात तक बरसात होने व तेज हवा चलने के कारण कई फीडर ब्रेकडाउन में चले गए हैं। कुछ फीडर दोपहर तक नार्मल हो गए हैं। कोटला, नारखी, मटसैना, नगला चूरा, लुहारी सबस्टेशन अभी ब्रेकडाउन में हैं, जिसे ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
दुर्गा प्रसाद, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed