{"_id":"5c250a23bdec225726711a08","slug":"171545931299-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने को 50 करोड़ का पायलेट प्रोजेक्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने को 50 करोड़ का पायलेट प्रोजेक्ट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आधे शहर में आज भी धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। सर्वाधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग ने पायलेट प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है।
सुहागनगरी की आठ लाख जनता के लिए विद्युत विभाग द्वारा हर माह करोड़ों रुपये की बिजली खरीदी जा रही है, परंतु बिजली खरीद के सापेक्ष आधा भी राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है। शहर में दोनों डिवीजन में कुल 11 सबस्टेशन हैं, जिसमें कुछ ऐसे सबस्टेशन हैं, जहां 50 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है।
इन सबस्टेशनों से राजस्व वसूली मात्र 25 प्रतिशत होती है। विद्युत विभाग ने सर्वाधिक लाइन लॉस वाले चार सबस्टेशनों को चिह्नित कर इन्हें अंडरग्राउंड करने के लिए करीब 50 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। इस प्रोजेक्ट पर विद्युत विभाग द्वारा नववर्ष 2019 में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड करने के लिए शहर के जो चार सबस्टेशन चिह्नित किए हैं। इन्हीं चारों सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी घरों में स्मार्ट मीटर भी लगाने की योजना बनाई है। सबस्टेशन अंडरग्राउंड होने के साथ स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
शहर में सर्वाधिक लाइन लॉस वाले चार सबस्टेशन चिह्नित किए हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए इन सबस्टेशनों को अंडरग्राउंड करने की योजना बना ली गई है। वर्ष 2019 में इन सबस्टेशनों को अंडरग्राउंड करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।