फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 19 Dec 2018 11:21 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, परिवार में मचा  कोहराम

विज्ञापन
जसराना। नगला रामा निवासी आर्मी की डिफेंस सिक्योरिटी कोर में सिपाही के पद पर तैनात सेना भवन नई दिल्ली में ड्यूटी के दौरान अटैक पड़ने से मौत हो गई। सिपाही की मौत के समाचार से जहां पूरा गांव शोक में डूब गया वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पूरे सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव नगला रामा निवासी राकेश कुमार पुत्र राजनलाल आर्मी की डिफेंस सिक्योरिटी कोर में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी सेना भवन की सुरक्षा में लगी थी। मंगलवार की सुबह ड्यूटी के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा तो साथियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की सूचना पर उनके पुत्र राहुल और अनमोल दिल्ली गए। मंगलवार की देर रात्रि आर्मी की तरफ से ग्राम प्रधान को उनकी मौत की सूचना दी तो पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिवार में कोहराम मच गया। कोर के कैप्टन शिवराज सिंह एवं हवलदार एमए खान सिपाही के शव को लेकर गांव पहुंचे और परिजनों के सुपुर्द किया। सिपाही के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान उनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मुखाग्नि उनके बडे़ पुत्र ने दी। कैप्टन शिवराज सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अटैक पड़ने से उनकी मौत हुई है। ड्यूटी के दौरान होने वाली मौत पर मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएंगी। भाई नीरज एवं प्रमोद कुमार ने उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उनके भाई बहादुर सैनिक थे।



सैनिक की मौत की सूचना पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, विधायक प्रतिनिधि मोहनदत्त लोधी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. संजीव यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed