{"_id":"5bd738c4bdec22697879be0f","slug":"171540831428-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची आज
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। शासन से प्रस्तावित 2019 बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची का विभाग को इंतजार है। विद्यालय संचालकों और नकल माफियाओं की निगाहें प्रस्तावित ऑनलाइन सूची पर टिकी हैं। कम परीक्षा आवेेदकों के चलते इस वर्ष कम परीक्षा केंद्र संभावित हैं।
जिले के 57 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑनलाइन प्रस्तावित सूची के साथ ही जिले में केंद्र निर्धारण प्रक्रिया तेज हो जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रस्तावित सूची के बाद जनपदीय संस्था प्रमुखों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनके सत्यापन के बाद डीएम की अध्यक्षता वाली जिला परीक्षा समिति की आख्या शासन को प्रेषित करेगी।
इसके बाद बोर्ड अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी करेगा। बदली व्यवस्थाओं के चलते बोर्ड की प्रस्तावित परीक्षा सूची पर विद्यालय संचालकों एवं शिक्षा माफियाओं की निगाहें टिकी हैं। बताते चलें कि गत वर्ष 87 हजार से अधिक बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
-----------
प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची प्राप्त होने पर जनपदीय विद्यालय संचालकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। इनके परीक्षण और सत्यापन के बाद जिला परीक्षा समिति का संस्तुति प्रस्ताव अंतिम सूची के लिए शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा।
-एनडी वर्मा, डीआईओएस