फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीटीसी परीक्षार्थियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

बीटीसी परीक्षार्थियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी परीक्षार्थियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
फिरोजाबाद। बीटीसी-2015 की परीक्षाएं निरस्त होने के विरोध मे प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया। डीएम को ज्ञापन देने के बाद प्रशिक्षु विकास भवन के बाहर धरने पर बैठे और परीक्षाएं शीघ्र कराने की मांग की। परीक्षा नियामक बोर्ड मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


बीटीसी प्रशिक्षु डीएम नेहा शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे। इसके बाद विकास भवन के बाहर धरना स्थल पर बैठ गए। प्रशिक्षुओं ने छात्र एकता जिंदाबाद, परीक्षा नियामक बोर्ड मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रशिक्षु अनुज ने कहा कि परीक्षाएं निरस्त हुई हैं, इससे भविष्य अधर में लटक जाएगा। नियामक बोर्ड को 15 से 20 अक्तूबर के मध्य कराए। वहीं, टेट परीक्षा की तिथि को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा देरी से होती हैं तो वो टीईटी से वंचित रह जाएंगी। छात्रों को जल्द निकलने वाली 92 हजार शिक्षक भर्ती से भी वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


धरना स्थल पर सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल पहुंचे और आश्वासन दिया तब छात्रों का धरना समाप्त हो सका। इस दौरान अमित सिंह, सचिन मिश्रा,आशीष सिंह, रंजीत, रमन, अंजली, मीनू, मोहन, प्रिया, वेदप्रताप, अर्पित, हर्ष, रूबी यादव, अनुराग, तरुण मौजूद ेेरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अभिषेक शर्मा ने कहा कि परीक्षा कराने में बोर्ड ने सतर्कता नहीं बरती। इस कारण पेपर लीक हुआ। मगर पूरे प्रदेश की परीक्षाएं निरस्त क्यों कर दी। यह नियामक बोर्ड की गलती है।
- रजत यादव ने कहा नियामक बोर्ड बीटीसी परीक्षाएं जल्द कराए। वहीं, टीईटी परीक्षा दिसबंर माह में कराई जाएगी। ताकि हम आने वाली शिक्षक भर्ती का हिस्सा बन सके।

- तरुण यादव ने कहा कि प्रशिक्षुओं को अभी आगे आने वाली भर्ती दिख रही है। परीक्षा निरस्त होने के बाद एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। परीक्षाएं जल्द कराए। - वर्तिका वर्मा ने कहा कि नियामक बोर्ड ने जो कदम उठाया है, उससे हमारा भविष्य अधर में लटक जाएगा। दो दिन में बीटीसी परीक्षा की नई तिथि घोषित कर जल्द परीक्षा करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed