{"_id":"5bb4fa31867a557f551a2698","slug":"171538587185-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से निजात नहीं मिली अब डायरिया ने भी दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से निजात नहीं मिली अब डायरिया ने भी दी दस्तक
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
apollo hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/पटियाली। जिले में जानलेवा बने बुखार से लोगों को अभी निजात नहीं मिली है। जबकि डायरिया ने भी अपनी दस्तक दे दी है। लगातार ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पताल पर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
जिला अस्पताल पर बुधवार को लंबी कतार लगी रही। 1000 से अधिक मरीज अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से काफी संख्या में मरीज बुखार व डायरिया से पीड़ित रहे।
पटियाली के नगला खिन्नी में लगाए गए शिविर में 87 मरीजों की जांच की गई जिसमे बुखार के 27। सर्दी जुकाम, 29 दस्त के 4 त्वचा, 26 दाद, के मरीज पाए गए। ग्राम बकरई में 144 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 30 मरीज बुखार के, सर्दी जुकाम के 10, जोड़ों के दर्द के 20, त्वचा व दाद के 76 मरीज मिले। भरगैन, बल्लूपुुर, रामपुर पुरोहित में लगाए गए शिविर में जांच के बाद 40 मरीज बुखार के, 40 त्वचा के, 11 मरीज दस्त के, 5 मरीज सर्दी जुकाम के मिले।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक के न बैठने से परेशान रहे मरीज
कासगंज। जिला अस्पताल पर महिला चिकित्सक के न बैठने से महिला मरीजों को काफी दिक्कतें हुई। महिलाएं अपने इलाज के लिए अस्पताल पर घंटों इंतजार करती रहीं। एक महिला ज्ञान देवी निवासी रामवली कालोनी की हालत बिगड़ गई। महिला ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी महिला चिकित्सक अस्पताल पर नहीं आई।
जिला अस्पताल पर 6 महिला चिकित्सक की पोस्ट हैं। जिनमे ंसे मात्र दो ही तैनात है। इन महिलाओं को मेडिकोलीगल के लिए कोर्ट भी जाना पड़ता है। जिससे दिक्कत हो जाती है। डा. राजकुमार सीएमएस