{"_id":"5b609dc94f1c1b764d8b5cb4","slug":"171533058505-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट देख भड़के समुदाय विशेष के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट देख भड़के समुदाय विशेष के लोग
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट देख भड़के समुदाय विशेष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट को देख विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश पनप गया। इसके बाद आक्रोशित लोग पुलिस कार्यालय पहुंच गए। यहां शिकायत पर एसएसपी ने पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।
पुरानी सब्जी मंडी निवासी प्रवीन चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय की धार्मिक आस्था के खिलाफ पोस्ट डाली है। धार्मिक ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट फेसबुक और व्हाट्स एप पर वायरल की गई है। इसे देखने के बाद विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया और शराफत हुसैन काले और बसपा नेता जहीर अहमद, रहबर खान, बबलू, वारिस आदि लोग एकत्रित होकर पुलिस कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कोतवाली नगर पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। वही कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।