{"_id":"5b39173c4f1c1b12658b48c7","slug":"171530468156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज बनाने में रेलवे उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज बनाने में रेलवे उदासीन
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। शहर में तीन व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग हैं। जिसमें से किसी पर भी ओवरब्रिज नहीं बनाया गया है। ओवरब्रिज न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गल्ला मंडी और सब्जी मंडी के वाहन भी काफी देर तक फसे रहते हैं। लंबे समय से ओवर ब्रिज निर्माण की मांग केंद्र सरकार व राज्य सरकार से की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं हो सका है।
शहर में अमांपुर रोड, सहावर गेट एवं अहरौली के रेल क्रॉसिंग काफी व्यस्त रहते हैं। सबसे ज्यादा व्यस्त सहावर गेट का रेलवे क्रॉसिंग है। कानपुर और बरेली रूट की ट्रेनें तो यहां से निकलतीं ही हैं इसके अलावा रेलयार्ड की ओर जाने वाली रेलगाड़ी एवं शंटिंग इंजन इसी क्षेत्र में शंटिंग करते हैं।
जिससे सहावर गेट का रेल फाटक सबसे ज्यादा बंद रहता है। करीब 50 ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन जंक्शन से होता है। जिससे रेलफाटक काफी-काफी देर के लिए बंद हो जाता है। कई बार लंबी माल गाड़ियां यहां डिपो से तेल लेती हैं तो तेल लेने के दौरान भी फाटक बंद रहता है। तमाम किसानों और कारोबारियों को रेलफाटक बंद रहने से दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
ओवरब्रिज बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन ने रेल मंत्रालय को प्रस्ताव प्रेषित किया है। ओवरब्रिज बनवाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रहीं हैं
देवेंद्र राजपूत, सदर विधायक