{"_id":"5af33a904f1c1b042e8b7eae","slug":"171525889680-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर हुआ जवाहर तापीय परियोजना में मृत मजदूर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर हुआ जवाहर तापीय परियोजना में मृत मजदूर का अंतिम संस्कार
Updated Wed, 09 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में काम करते वक्त ट्रक की चपेट में आकर युवक नवलेश की मौत के 24 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। परिजनों को आर्थिक मदद की मांग को लेकर ग्रामीणों और परियोजना के अधिकारियों में बातचीत होती रही। राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद दस लाख की आर्थिक मदद का आश्वासन मिला।
थाना बागवाला के गांव लोहाखार निवासी मजदूर नवलेश पुत्र सूरपाल की जवाहर तापीय परियोजना में काम करते वक्त ट्रक की चपेट में आकर मोत हो गई। ग्रामीणों ने जब मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की, तो अधिकारियों ने इंकार कर दिया।
इस पर आक्रोशित लोगों ने परियोजना स्थल पर जाकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। विधायक ने अधिकारियों से बातचीत कर मृतक के परिजनों को कंपनी द्वारा दस लाख रुपये की मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने मजदूर का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
मजदूर नवलेश की मौत की खबर सुनकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव लोहाखार गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की तीन बेटियों को बीस-बीस हजार रुपये दिए। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ आर्थिक मदद देने के साथ ही शासन स्तर से भी मृतक के बच्चों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।