{"_id":"5ae9ed2f4f1c1ba1098b7c2e","slug":"171525280047-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगे 18 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगे 18 हजार
Updated Wed, 02 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Violence against Girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर की एक कंपनी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर देहरादून की एक युवती से 18 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रितु सिंह सैनी पुत्री सत्यवीर सैनी निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर देहरादून को एमएस तारा इंटरप्राइजेज सैलई रोड कासगंज के संचालक बालिया ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे बताया गया कि उसे 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके बदले में 18 हजार रुपये खर्च आएंगे। सरकारी नौकरी के लालच में युवती ने मांगी गई धनाराशि उसे दे दी। युवक रितु के साथ ही 10 अन्य युवतियों को साक्षात्कार आदि के बहाने से सहारनपुर ले गया। लेकिन इसके बाद नौकरी नहीं दिलाई। युवती लगातार आरोपी पर नौकरी दिलाने के लिए दबाव बनाती रही। युवक बार-बार आश्वासन देता रहा। जब काफी समय हो गया तो युवती ने रुपये वापस करने को कहा। इस पर युवक भड़क गया। उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।।