{"_id":"5ae1fda34f1c1b042e8b592f","slug":"171524759971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय गंगा में डूबे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय गंगा में डूबे तीन युवक
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय गंगा में डूबे तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली/गंजडुंडवारा। कादरगंज गंगा घाट पर गुरुवार सुबह गंगास्नान करते समय तीन युवक डूब गए। जानकारी पर गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों के शव को निकाल लिया। हालांकि देर शाम तक तीसरे युवक का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पर एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर डटे रहे। मृतक युवकों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली के गनपति एनक्लेव निवासी डा. भानु प्रताप सिंह (28) पुत्र चंद्रपाल सिंह, नई दिल्ली के टिगरी निवासी चंद्र शेखर (20) पुत्र ब्रह्मपाल और बदायूं के सर्वोदय नगर निवासी राकेश (32) पुत्र चंद्र पाल निवासी सर्वोदय नगर बदायूं गंगा किनारे बसे गांव नगला मोहन में शादी में शामिल होने गए थे। डा. भानु प्रताप के ताऊ के लड़के भगवान सिंह की गुरुवार को बारात जानी थी। ऐसे में गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे तीनों युवकों ने अन्य रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान करने कादरगंज स्थित घाट पर पहुंच गए। गंगा स्नान के दौरान तीनों युवक गंगा में डूब गए।
युवकों के डूबते ही चीखपुकार मच गई। चीखपुकार मचते ही गंगाघाट पर गोताखोरों ने छलांग लगा दी और बचाव के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर की कवायद के बाद डा. भानु प्रताप को गंभीर हालत में में गंगा से गोताखोरों ने बाहर निकाला और पटियाली चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन भानु प्रताप की मौत हो गई। काफी देर की कोशिश के बाद भी युवक नहीं मिले। दोपहर बाद चंद्रशेखर का शव गंगा से बरामद किया गया। हालांकि देर शाम तक राकेश का शव बरामद नहीं हो सका। घटना के बाद शादी वाले घर में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।