{"_id":"5adf2acf4f1c1b9f098b649e","slug":"171524574927-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! डॉक्टर साहब, दाएं हाथ की जगह करा दिया बाएं हाथ का एक्सरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! डॉक्टर साहब, दाएं हाथ की जगह करा दिया बाएं हाथ का एक्सरा
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में डॉक्टर किस कदर लापवाही कर रहे हैं यह सोचना ही मुश्किल है। एक तरफ जहां डॉक्टर मरीजों के उपचार में लापरवाही कर रहे हैं वहीं मेडिकल जांच के लिए आने वाले लोगों के साथ भी लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आने वाली एक महिला के दाएं हाथ में चोट होने के बाद डॉक्टर ने उसके बाएं हाथ का एक्सरा करा दिया। शिकायत आईजीआरएस पॉर्टल पर पहुंची तो डीएम ने री-एक्सरा कराने के निर्देश जारी किए।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राठी मील कालोनी का है। यहां के निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवराज सिंह ने आईजीआरएस पॉर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि एक अप्रैल 2018 को उसकी मां सरोजनी देवी को नामजदों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी तहरीर उसने कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद उसकी मां को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उसकी मां के हाथ में चोट होने पर जनपद में एक्सरे की व्यवस्था न होने के चलते फिरोजाबाद रेफर कर दिया।
वहीं लेकिन डॉक्टर ने दाएं हाथ में चोट होने पर बाएं हाथ की एक्सरे लिख दी। चार अप्रैल को फिरोजाबाद में उसकी मां का एक्सरे किया गया तब उसे पता चला कि उसकी मां के दाएं हाथ की जगह पर बाएं हाथ के एक्सरे को मैनपुरी के डॉक्टर ने लिखा है। फिरोजाबाद में डॉक्टर के सामने उसने विरोध किया तो डॉक्टर का कहना था कि उसे जिस हाथ के एक्सरे के लिए लिखा गया है वही करेगा। आईजीआरएस पॉर्टल पर शिकायत होने पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और सरोजनी देवी का री-एक्सरा कराने का कहा।