फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गांव ककरावली में खसरे का प्रकोप, बच्चे बीमार

गांव ककरावली में खसरे का प्रकोप, बच्चे बीमार

Mon, 09 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
गांव ककरावली में खसरे का प्रकोप, बच्चे  बीमार
गांव ककरावली में खसरे का प्रकोप, बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला
एटा। गर्मी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। गांवों में गंदगी पनपने से खसरे की बीमारी फैल रही है। शहर से सटे गांव ककरावली में खसरा ने 12 बच्चों को चपेट में ले लिया है। इसे लेकर गांव में दहशत का आलम है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बच्चों का उपचार किया। साथ ही पांच बच्चों के रक्त के नमूने लिए।
विज्ञापन

गांव ककरावली में खसरे ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। गांव के घर-घर में चारपाइयां बिछी हैं। गांव में 15दिन पहले बीमारी से दो साल के फुरकान की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को डा. नकुल राना के नेतृत्व में गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का उपचार किया। उन्होंने पीड़ित बच्चों की सेहत जांची और आवश्यक दवाएं, परामर्श मुहैया कराया। उन्होंने पांच बच्चों के रक्त के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि गांव के बच्चों में खसरे के लक्षण मिले हैं। रक्त की जांच कराई जा रही है। बच्चों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इन बच्चों में मिले लक्षण
प्रांशु पुत्र राजेश, काजल पुत्री राजू, यश पुत्र पुष्पेंद्र, लकी पुत्र भूरे, मीत पुत्री शंकर पाल, दिव्या पुत्री सतेंद्र, जोया पुत्री आशिन, साहिल पुत्र शान मोहम्मद, रेशमा पुत्री मुशीर, सीमा पुत्री सुलेमान, अनस पुत्र कल्लू, सपना पुत्री मोहर सिंह में खसरा के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव ककरावली में 12 बच्चों में खसरे के लक्षण मिले हैं। सूचना पर टीम को भेजा गया है। पांच बच्चों के सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजे गए है। गांव में लगातार बच्चों पर निगरानी के साथ आवश्यक उपचार दिलाया जा रहा है।
डॉ. एके अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed