फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गोहाटी जाते समय शिकोहाबाद से गायब हुआ कंटेनर चालक

गोहाटी जाते समय शिकोहाबाद से गायब हुआ कंटेनर चालक

Thu, 15 Mar 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोहाटी जाते समय शिकोहाबाद से गायब हुआ कंटेनर चालक
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। 15 दिन पूर्व माल से भरे कंटेनर को लेकर चला चालक कंटेनर समेत गायब हो गया है। काफी प्रयास के बाद भी चालक का पता नहीं चला है। इसके बाद कंटेनर स्वामी ने थाना पहुंचकर चालक के खिलाफ कंटेनर चोरी करने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार निवासी काकरोली सरदारा बाढ़डा हरियाणा ने बुधवार को थाना पहुंच कर एक तहरीर दी उसके पास एक कंटेनर उसका चालक श्रीकृष्ण निवासी सिंयाडी का कुआं वार्ड नंबर पांच चुरू राजस्थान चलाता है। चालक 24 फरवरी को ताउडी रोड विलासपुर गुड़गांव से लाखों का माल लेकर गोहाटी आसाम के लिए चला था।
विज्ञापन


28 फरवरी को चालक ने शिकोहाबाद में कुछ काम कराया, जिसके बाद चालक और कंटेनर का कोई पता नहीं चला है। आरोप है कि चालक ने माल भरे कंटेनर को चोरी कर लिया है। कंटेनर स्वामी ने कंटेनर और उसमें भरे हुए माल के गायब करने की आशंका जताई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चालक श्रीकृष्ण के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम डीसीएम को लेकर चालक किसान के आलू लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार पांच लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर डीसीएम को लूट ले गए। घटना की जानकारी चालक के साथ आए लोगों ने थाने में दी। पुलिस मामले को रुपयों का लेनदेन बता रही है।

चितावली निवासी कुलदीप डीसीएम चलाता है। आरोप है कि वह डीसीएम को लेकर गांव के ही विनय सिंह के खेत में आलू के पैकेट लेकर गया था। एक चक्कर लगाने के बाद दूसरा लेने खेत पर जा रहा था, तभी बाइक सवार पांच लोगों ने उसे खेत के समीप रोक लिया और मारपीट कर डीसीएम की चाबी छीन ली।


एक व्यक्ति डीसीएम को लेकर चला गया। उक्त लोगों ने उसका मोबाइल और कुछ रुपये भी छीन लिए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की तहकीकात की। इसके बाद देर रात चालक ग्रामीणों को साथ लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस इस मामले को लेनदेन का मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed