फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   30 मिनट तक हाईवे पर यमदूत बनकर दौड़ा ट्रक

30 मिनट तक हाईवे पर यमदूत बनकर दौड़ा ट्रक

Thu, 15 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
30 मिनट तक हाईवे पर यमदूत बनकर दौड़ा ट्रक
30 मिनट तक हाईवे पर यमदूत बन दौड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
एटा। शहर में बृहस्पतिवार शाम हाईवे पर बेकाबू ट्रक 30 मिनट तक यमदूत बनकर दौड़ता रहा। ट्रक ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिर कार, बाइक, ऑटो समेत सात गाड़ियों में टक्कर मारी। छह लोग गंभीर घायल हुए। चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



शाम करीब सात बजे शहर के हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने आधा घंटा तक कोहराम मचाए रखा। ट्रक ने सबसे पहले तहसील सदर के समीप सड़क किनारे खड़ी विनय पुंडीर की बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद घंटाघर के निकट ट्रक ने साइकिल सवार युवक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


अज्ञात साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक रोका नहीं। बल्कि रफतार और बढ़ा दी। काबू से बाहर हो चुके ट्रक ने ठंडी सड़क तिराहा के पास ऑटो और कार में टक्कर मारी। हाथ का ठेला लगाने वाले युवक दानिश निवासी मारहरा दरवाजा को टक्कर मार दी। वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भागते ट्रक की चपेट में बस स्टैंड और माया पैलेस चौराहे पर दो ऑटो और ई-रिक्शा आ गए। ई-रिक्शा चालक लाल किशन निवासी निधौलीकलां रोड घायल हो गया। लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के पास पैदल गुजर रहे दीपक पुत्र किशन निवासी गिरौरा को भी ट्रक ने टक्कर मार घायल कर दिया। ऑटो चालक अब्दुल रहमान भी चपेट में आकर घायल हो गया। दो अन्य राहगीर जख्मी हुए। शहर में कोहराम मचाने के बाद ट्रक से उतरकर भाग रहे चालक को लोगों ने दबोचा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक से कुचलकर मृत साइकिल सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी।



अस्पताल में उमड़ी भीड
एटा। हाईवे पर मौत बनकर दौडे ट्रक ने एक युवक की जान ली जबकि छह लोगों को जख्मी कर दिया। घटना की खबर पाकर घायलों के परिजन-रिश्तेदार तथा पुलिसवाले अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed