फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गोरखपुर एवं फूलपुर की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, खूब आतिशबाजी

गोरखपुर एवं फूलपुर की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, खूब आतिशबाजी

Thu, 15 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एवं फूलपुर की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, खूब आतिशबाजी
फिरोजाबाद। गोरखपुर एवं फूलपुर की लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं में उत्साह इस लिए था कि एक सीट मुख्यमंत्री तो दूसरी सीट उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र की थी। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण किया। साथ में पटाखे चलाकर जश्न किया। भाजपा की हार पर बसपाइयों ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता ने जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्ष एवं प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुत बड़ा झटका दिया है। जनता ने सपा के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान कर भाजपा की नीतियों को गलत साबित किया। सपा ही पिछले, बेरोजगारों, किसान, मजदूरों, छात्रों के हितों में कार्य करती हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो का आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय आर्या, अवीनंद्र यादव, रघुवीर सिंह, दिनेश यादव, ओमप्रकाश वर्मा, जगदीश राजपूत, बंटू कठेरिया, राजवीर राठौर, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की जीत पर शिवपाल सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। वहीं, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा के आवास पर सपाइयों ने ढ़ोल नगाड़े एवं आतिशबाजी कर जश्न किया। मिष्ठान का भी वितरण किया गया। इस दौरान एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिला पंचायत रमेशचंद्र चंचल,अशोक यादव आदि मौजूद रहे।वहीं पार्षद देशदीपक यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष जगमोहन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान राजेश वर्मा, पवन यादव, विशाल यादव, नेकराम शर्मा, हरिशंकर, विनय वाल्मीकि, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के जिला संयोजक लोकेश कुमार पिप्पल ने कहा जनता भाजपा की कोरी बयानबाजी को जीत गई है। बृजेश बिट्टी, पिंकी गौतम, प्रमोद, सोनू भारती, योगेश यागी, अनिल जाटव, मौनू जाटव आदि मौजूद रहे। सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर एवं पूर्व महासचिव कमलेश यादव के नेतृत्व में गांधी पार्क चौराहे पर मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान अंकित चतुर्वेदी, अजय यादव, नरेश शंखवार, रामदत्त शंखवार, बौबी राठौर आदि मौजूद रहे।

शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव के नेतृत्व में सपा की जीत पर राजा के ताल पर मिष्ठान वितरण किया। युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूरी सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान दीपू यादव, अनीप यादव मौजूद रहे।

सांसद अक्षय यादव ने फूलपुर और गोरखपुर में सपा की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बसपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा के झूठ के खिलाफ सबसे बडा जनादेश है। भाजपा ने जिस तरह से झूठ बोल कर सत्ता पायी है उसको लेकर देश की जनता अब गुस्से में हैै।


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की हार होने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। इस सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है। आने वाले हर चुनाव में जनता इन्हें जबाव देगी। रामनिवास यादव ने कहा कि फूलपुर एवं गोरखपुर की हार से स्पष्ट हो गया कि देश की जनता जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed