फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी ने सपा महासचिव पर लगाए आरोप

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी ने सपा महासचिव पर लगाए आरोप

Thu, 15 Mar 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी ने सपा महासचिव पर  लगाए आरोप
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के समधी और पूर्व पालकिाध्यक्ष रामप्रकाश (नेहरू) ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश यादव नेहरू ने कहा कि सीबीआई जांच से बचने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा से हाथ मिलाए हुए हैं। अपने भाई एवं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए नेहरू ने कहा कि योगी और मोदी की आंधी में विधायक ने सिरसागंज सीट बचा कर सपा को अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


विधायक की लोकप्रियता देख जिले के नेताओं ने साजिश के तहत फंसाया है। समाजवादी पार्टी की कलह खुल कर सामने आती रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सदस्यता खत्म होने एवं पूर्व विधायक के बेटे अमोल यादव के भाजपा में शामिल होने से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में मायूसी है। उन्होने कहा कि विधायक पर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबां में झांकें। समाजवाद का दम भरने वाले विधायक और छोटू पर अंगुली उठाने वाले बताएं कि अविश्वास प्रस्ताव के वे वक्त कहां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के चारों एमलएलसी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी के नामांकन के समय मौजूद थे। वे बताएं कि आखिर किन कारणों से नामांकन पत्र दाखिल नहीं करा पाए। प्रशासन पर लगाए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के जेल से बाहर आने पर जन आंदोलन होगा। आंदोलन में सपा सरकार में पांच साल तक मलाई खाने वालों का भंडाफोड़ किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का पर्चा दाखिल होते समय प्रोफेसर रामगोपाल ने जो बयान दिया उसकी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed