फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रिटायर्ड इंजीनियर के घर में घुसकर फायरिंग

रिटायर्ड इंजीनियर के घर में घुसकर फायरिंग

Tue, 13 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड इंजीनियर के घर में घुसकर फायरिंग
फायरिंग

विज्ञापन
एटा। महावीर पार्क इलाके में सोमवार देर रात एक युवक ने रिटायर्ड इंजीनियर कीर्तिभान सिंह के घर में दीवार फांदकर दो साथियों संग कूदे एक युवक ने परिवार के लोगों पर फायरिंग कर दी। परिजन बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आए तो हमलावर भागने लगे। दो युवक बाइक पर भाग जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।

लोक निर्माण विभाग के रिटाय़र्ड इंजीनियर कीर्तिभान सिंह कोतवाली नगर इलाके के महावीर पार्क मुहल्ले में रहते हैं। उनके बेटे किशोर कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चहारदीवारी से किसी के कूदने की आहट मिली तो परिजन जग गए।
विज्ञापन


कौन-कौन की आवाज देते हुए परिजन अहाते में पहुंचे तो वहां ऋषभ पुत्र परशुराम दो अन्य लोगों के साथ खड़ा दिखा। सेंथरी मलावन गांव निवासी ऋषभ मौजूदा समय में हिंद नगर में रहता है। आरोप है कि ऋषभ ने किशोर पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह गोली की जद में आने से बचा। परिजनों ने चीख-पुकार की तो पडोसी भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घेरा तो घर में घुसे तीनों लोग भागने लगे। दो अज्ञात युवक तो भाग गए जबकि ऋषभ को लोगों ने दबोच लिया। उसे लोगों ने पीटा और कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर ऋषभ को हिरासत में ले लिया। किशोर ने बताया कि ऋषभ के परिवार से उनका जमीन का विवाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में उसने हमला किया। ऋषभ को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed