{"_id":"5a9ecb7a4f1c1bc83b8ba5c3","slug":"171520356218-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से अधिक खांसी, तो हो सकती है टीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से अधिक खांसी, तो हो सकती है टीबी
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
medical
- फोटो : demo pic
कासगंज। सघन टीबी खोज अभियान में एनआर पब्लिक के छात्र-छात्राओं को तपैदिक के लक्षणों एवं टीबी से बचाव के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विवेक राजपूत ने मां वाणी के छवि चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। डा. शाहिद मोहसिन ने सरकार द्वारा चला जाए रहे सघन टीबी खोज अभियान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि तपैदिक ग्रस्त रोगी सरकार 500 रुपये प्रतिमाह अनुदान प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि दो सप्ताह या अधिक समय से लगातार खांसी आना, खांसी के साथ बलगम का आना, बलगम के साथ खून आना, वजन घटना एवं भूख कम लगना, सीने मे दर्द, बुखार आदि टीबी के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को यह बीमारी हैं तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र पर दें। इससे उसका इलाज समय से हो सकें।
प्रबंधक विवेक राजपूत ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यदि इसका इलाज सही तरीके से किया जाए तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। पी सिंह, जितेंद्र, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र, केआर पाल, भूपेंद्र कुुमार, राजीव तोमर, अमित उपाध्याय, मो. आमिर, मो. चाहत, राजीव तिवारी, नरेंद्र कोली, नितिन कुमार रहीं।