{"_id":"5a9c30e94f1c1b4d588bb6e4","slug":"171520185577-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चंडीगढ़ की 96 पेटी शराब बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चंडीगढ़ की 96 पेटी शराब बरामद की
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शराब की पेटियां बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/गंजडुडवारा। जनपद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 96 पेटी शराब समेत चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों को भी कब्जे में ले लिया।
सिढ़पुरा पुलिस ने कस्बे के अमांपुर रोड स्थित सबस्टेशन के निकट से एक बोलेरो गाड़ी में चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 85 पेटी शराब पकड़ ली। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लेकर महेंद्र कुमार निवासी सिद्धपुर अमांपुर, राणा प्रताप निवासी बगराई सिकंदरपुर वैश्य, भोले चौहान निवासी बगराई सिकंदरपुर वैश्य को हिरासत में ले लिया।
वहीं कादरगंज रोड नगला भवानी से चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 11 पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद की। यह शराब एक घर और बोलेरो में रखी थी। यह शराब नकली शराब तैयार करने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में रेपर, स्टीकर, ढक्कन और होलोग्राम भी मिले। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से देवेंद्र निवासी नगला भवानी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन आरोपी तिरमल, प्रमोद, अशोक निवासी नगला भवानी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।