फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुलाबनगर में दो पक्षों में विवाद, सात घायल

गुलाबनगर में दो पक्षों में विवाद, सात घायल

Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
गुलाबनगर में दो पक्षों में विवाद, सात घायल
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

थाना एवं कसबा मटसेना के गुलाबनगर में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडा चले। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का मेडीकल जिला अस्पताल में कराया है।
गुलाबनगर क्षेत्र में उम्मेद सिंह और महेश के बच्चों में गत दिवस विवाद हो गया था। कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था लेकिन गुरुवार को सुबह फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान दोनों ओर से खूब लाठी डंडे चले। झगड़ा में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों में उम्मेद सिंह रामवती, विक्की, प्रेम सिंह और दूसरे पक्ष से महेश्, मनीदेवी, सुभाष घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाए हैं। इधर मटसेना थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने कहा गुलाब नगर में बंजारा समाज के दो पक्षों में बच्चों के विवाद में झगड़ा हो गया था। इसमें कुछ लोगों के चोट आई है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सर्पदंश से ग्रामीण अचेत
फिरोजाबाद। गांव मोहम्मदी निवासी नवनीत (45) खेत में काम करने के लिए गया था। इस दौरान सर्प ने डंस लिया। सर्प के डसने के कारण वह अचेत हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर नगर में ताला तोड़कर चोरी
फिरोजाबाद। महावीर नगर निवासी मीडियाकर्मी रोहित घर पर सोया हुआ था। उसके पिता तड़के करीब तीन बजे बाहर से ताला लगाकर किसी काम से चले गए थे। इसी दौरान बाहर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर से विवेक राजपूत के तीन मोबाइल सेट और रोहित तिवारी के एक मोबाइल सहित कुछ घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी घर वापस लौटने पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed