{"_id":"5a425d4c4f1c1b09788b4f91","slug":"171514298700-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की कार का शीशा तोड़ कर तीन लाख के उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की कार का शीशा तोड़ कर तीन लाख के उपकरण चोरी
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे के सिटी हास्पिटल के बाहर चिकित्सक की खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर तीन लाख रुपये के चिकित्सकीय उपकरण चुरा ले गए। पौन घंटे बाद बाहर आए चिकित्सक ने ड्राइवर साइड का शीशा टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। हाईवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस ने हास्पिटल का एक कर्मचारी हिरासत में लिया है।
थाना हाईवे के आनंदवन निवासी डा. सत्यवीर सिंह की कृष्णानगर चौराहे पर क्लीनिक है। रविवार की दोपहर क्लीनिक बंद करने के बाद वे हाईवे के गोवर्धन चौराहे के समीप सिटी हास्पिटल में मरीज देखने के लिए गए थे। उनकी कार में महंगे उपकरण रखे थे। अपनी कार बाहर खड़ी करके वे अंदर चले गए। पौन घंटे बाद वह बाहर आए तो कार का शीशा टूटा मिला। कार में देखा तो तीन लाख रुपये के चिकित्सकीय उपकरण चोरी हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने सिटी हास्पिटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हास्पिटल का एक कर्मचारी संदिग्ध दिखा। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जो कि हास्पिटल का कर्मचारी है। जल्द ही मुकद्दमा दर्जकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।