फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीकाकरण न कराने पर रोका जा सकता है राशन

टीकाकरण न कराने पर रोका जा सकता है राशन

Sat, 16 Dec 2017 07:56 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण न कराने पर रोका जा सकता है  राशन
डेमो - फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। मिशन इंद्रधुनष के तहत किए जा रहे टीकाकरण का विरोध कर रहे परिवारों के राशन पर रोक लगाने की चेतावनी दी गई है। तहसील प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी विरोध कर रहे 158 मुस्लिम परिवारों में से 19 परिवार ही टीकाकरण कराने को राजी हुए हैं। तहसीलदार ने कहा कि टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं उनकी सरकारी सुविधाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला निकासा, देहली गेट, लालाराम मार्ग सहित अन्य मोहल्ले में करीब 158 मुस्लिम परिवारों ने बच्चों का टीकाकरण कराने से इंकार कर दिया था। इसके लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के प्रयास विफल होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया था। शुक्रवार को तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने भी उन परिवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन केवल 19 परिवार ही टीकाकरण के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


बाकी ने विरोध जारी रखा और टीकाकरण से दूरी बनाए रखी। इसके बाद तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने ऐसे परिवारों के सरकारी राशन पर रोक लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि वे परिवार फिर भी नहीं माने तो अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed