{"_id":"5a3405354f1c1b3c3d8bdcdc","slug":"171513358645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वर्क आईडी खर्च कर दिए 44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वर्क आईडी खर्च कर दिए 44 लाख रुपये
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के जैथरा ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में बिना वर्क आईडी ग्राम निधि खाते से 64 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। विभागीय अनुमति लिए बिना ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से मनमाने तरीके से खाते से रकम निकालकर खर्च कर दी।
जबकि ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के खाते से सात महीने में 44 लाख रुपये के 12 चेक काटे गए। जांच में मामला खुलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाव देने के लिए कहा है। जवाब मांगा है।
जिले में ग्राम पंचायतों के विकास को आने वाली करोड़ों रुपये की रकम को प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव मनमाने तरीके से खर्च करने पर आमादा हैं। पिछले दिनोें विभाग ने जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट खंगाली तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। जैथरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजराजात में बिना वर्क आईडी जनरेट कराए गए वर्ष 2017-18 में विकास को आई धनराशि में से 44,88,251 रुपये 12 चेकों के जरिए निकाले गए।
विज्ञापन
इस धन को निकालने से पहले पंचातय सचिव रवि कुमार और प्रधान भूप सिंह ने विभाग से कोई अनुमति नहीं मांगी। अब तक कोई अभिलेख और विवरण प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही कार्य कराने के लिए एक्शन सॉफ्टवेयर पर कोई फीडिंग नहीं कराई गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत मोहकमपुर में 133069 रुपये, ग्राम पंचायत गैसिंगपुर में 769804, ग्राम पंचायत बरना में 369535, ग्राम पंचायत गढ़ी रोशन में 662529 रुपये बिना वर्क आईडी जारी किए निकाल लिए गए।
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब और अभिलेख देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभिलेख नहीं देने की स्थिति में धन निकाले जाने को गबन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
इन प्रधानों को दिए गए नोटिस
भूप सिंह- मजराजात जैथरा
अनार सिंह- मोहकमपुर
बहोरी- बरना
सबीना- गैसिंगपुर
सीमा- गढ़ी रोशन
फरार चल रहा पंचायत सचिव
पांचों ग्राम पंचायतों का पंचायत सचिव रवि कुमार बीते तीन महीने से फरार चल रहा है। पंचायत सचिव के खिलाफ निजामाबाद ग्राम पंचायत में गबन का आरोप सिद्ध होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस भी आरोपी पंचायत सचिव की तलाश कर रही है।