फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा के गढ़ी भदौरिया मंदिर से अष्ठधातु की 18 मूर्तियां चोरी

आगरा के गढ़ी भदौरिया मंदिर से अष्ठधातु की 18 मूर्तियां चोरी

Tue, 12 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आगरा के गढ़ी भदौरिया मंदिर से अष्ठधातु की 18 मूर्तियां चोरी
आगरा। जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया स्थित महादेव उदयनाथ महादेव के मंदिर से अष्ठधातु की 18 मूर्तियां चोरी हो गई हैं। इनकी कीमत करोड़ों की बताई गई है। चोरी गई मूर्तियां मुगल कालीन हैं। इसमें तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह भी आरोप है कि ये लोग जालसाजी कर मंदिर की जमीन बेच रहे हैं।
विज्ञापन


घटना 14 मार्च की बताई गई है। बोदला के राजेन्द्र शर्मा ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें सुलहकुल नगर के सत्य प्रकाश, जगदीशुरा के महेश चंद और नरेन्द्र कुमार शर्मा को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन


राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी समिति बनाई है। इसी के नाम से जमीन के बैनामे कर रहे हैं। महेश चंद पहले जेल जा चुका है। सत्य प्रकाश के खिलाफ जगदीशपुरा में पहले से एक केस दर्ज है। इन लोगों ने काफी जमीन बेच दी है। पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा रही थी। इस पर राजेंद्र शर्मा एसएसपी से मिले। इसकेबाद अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि मूर्तियां अकबर के समय की हैं। ये पहले भी चोरी हो चुकी हैं।


पुलिस ने बरामद किया था। नए मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस ने जांच में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उधर, जगदीशपुरा थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed