{"_id":"5a300a104f1c1b9e678c12c2","slug":"171513097744-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय की कमेटी भंग, कंट्रोलर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय की कमेटी भंग, कंट्रोलर नियुक्त
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। करबला स्थित राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय की नियुक्तियों के फर्जीवाडे़ के आरोप में जेडी ने विद्यालय प्रबंधक तंत्र को भंग कर दिया है। विद्यालय का कंट्रोलर केके यादव को नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह एवं ठकुरई गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने शिकायत की थी।
प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय का प्रबंधतंत्र फर्जी नियुक्ति मामले में फंस गया है। जंाच में फर्जीवाड़ा साबित हुआ है। डीआईओएस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से विद्यालय में कंट्रोलर नियुक्त करने की मांग की थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने प्रबंधक को नोटिस देकर आरोपों का स्पष्टीकरण मांगा था। प्रबंधक का स्पष्टीकरण असंतोषजनक निकला।
प्रबंधक एवं उप प्रबंधक में पिता एवं पुत्र का संबंध है। समिति दोषपूर्ण मानी गई है। जेडी ने केके यादव को कंट्रोलर बनाया है। प्रबंधक के शोषण का शिकार हुए प्राइवेट शिक्षकों का कई दिनों तक चला धरना प्रदर्शन केके यादव ने समाप्त कराया था। नियुक्तियों के समय प्रधानाचार्य रहे रामलल्लू राठौर की पेंशन रोकने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी को पत्र लिखा है। प्रभारी डीआईओएस केके यादव ने कहा कि प्रबंधक समिति को भंग कर दिया है। उनके स्थान पर मुझे कंट्रोलर नियुक्त किया है।