{"_id":"5a2d3fb14f1c1b87698c0cfd","slug":"171512914865-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना कर 50 हजार की नकदी और आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बना कर 50 हजार की नकदी और आभूषण ले गए चोर
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। शनिवार की रात छत काट कर घर में घुसे चोरों ने अलग-अलग कमरों में सो रहे परिवारीजनों के कमरे की कुंडी बंद कर घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। सुबह जब लोग सोकर उठे तो बाहर से कमरों की कुंडी लगी देख पड़ोसियों को फोन से बुला कर कुंडी खुलवाई। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी।
कस्बे के सारस्वत पाड़ा वनखंडी महादेव मंदिर के निकट रामबाबू शर्मा और भगवती शर्मा के मकान हैं। शनिवार की रात चोरों ने पहले रामबाबू शर्मा के मकान की छत को काटने का प्रयास किया, मगर वे छत को काट नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने भगवती के छत पर पड़े टट्टर के निकट से पटिया हटा कर अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर पहले तो उन्होंने जिन कमरों में घर के सदस्य सो रहे थे, उनके दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी। उसके बाद जिस कमरे में आलमारी रखी थी, उसको तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषण, कपड़े व 50 हजार की नकदी चुरा ले गए।
पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में रोष व्याप्त है। एक दिसंबर को भी मोहल्ला टीला निवासी कालू के यहां से दरवाजा तोड़ दो लाख की चोरी हो गई थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया जांच की जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।