{"_id":"5a2969394f1c1bee688c0404","slug":"171512663353-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से ठिठुर कर नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से ठिठुर कर नवजात की मौत
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में नवजात की मौत के बाद के बाद आक्रोश जताते परिजन ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/पटियाली। गंजडुडवारा अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने मानवता को शर्मशार कर दिया। ठंड के मौसम में प्रसव के बाद प्रसूता को कंबल नहीं दिया, जिससे नवजात की ठंड में ठिठुरकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया।
सुमित उर्फ लल्लन निवासी नगला बरा की पत्नी सरिता यादव को बुधवार की रात को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन उसे गंजडुडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जल्दबाजी में परिवारीजन गर्म बस्त्र, कंबल, आदि ले जाना भूल गए। उस समय अस्पताल पर नर्स व अन्य स्टाफ मौजूद था।
रात लगभग तीन बजे सरिता ने पुत्र को जन्म दिया। परिवार की यह पहली संतान थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। जिससे परिवारीजनों में खुशी का लहर दौड़ गई। बच्चे के जन्म होने पर परिवारीजनों ने स्टाफ से कंबल की मांग की, ताकि जच्चा बच्चा को ठंड से बचाया जा सके, लेकिन स्टाफ को उन पर तरस नहीं आया।
विज्ञापन
कंबल के स्टोर रूम में बंद होने की बात कहकर मामला टाल दिया। मां ने बच्चे को ठंड से बचाने के लिए अपनी साड़ी भी डाली, लेकिन नवजात ठंड को सह नहीं सका और सुबह लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया।
परिवारीजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही की जब अन्य लोगों को जानकारी हुई तो वे भी कर्मियों के प्रति अपना रोष जताते देखे गए। चिकित्सा अधीक्षक मुकेश यादव ने बताया कि बच्चा समय से पहले हो गया था। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो स्टाफ से पूछताछ की गई।
सीएमओ डॉ रंगजी दुबे ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर कंबल की पर्याप्त व्यवस्था है। कंबल न दिए जाने के मामले की वे स्वयं जांच करेेंगे। जांच में ंजो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।