{"_id":"5a07009f4f1c1b71548bc360","slug":"171510408351-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में परखी जाएगी शिक्षा की गुणवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में परखी जाएगी शिक्षा की गुणवता
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : डैमो
मथुरा। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में स्कूल का वातावरण, बच्चों का शैक्षिक स्तर, उनको दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता परखी जाएगी। भारत सरकार के इस सर्वे में डायट प्रशिक्षुओं की टीम बिंदुवार रिपोर्ट तैयार करेगी।
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का स्तर किसी से छिपा नहीं है। हाल ये है कि बच्चे देश के महापुरुष, अधिकारियों के नाम के साथ ही अपने कोर्स की पढ़ाई में भी बेहद फिसड्डी हैं। भारत सरकार इसके लिए एक सर्वे कराने जा रही है। मथुरा में इस सर्वे के लिए 173 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है जिनके करीब 5200 छात्र व छात्राएं भाग लेंगे। भारत सरकार के नेशनल एचीवमेंट सर्वे में डायट के 350 प्रशिक्षुओं की टीम कार्य करेगी।
डायट प्राचार्य डॉॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ये सर्वे 13 नवंबर को पूरे देश में एक साथ कराया जा रहा है। मथुरा में इस सर्वे के लिए एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा चुका है। सर्वे के मुख्य बिंदु स्कूल का वातावरण, बच्चों का शैक्षिक स्तर, टीचिंग स्किल सहित ओएमआर शीट पर उत्तरमाला भी भरी जाएगी। इस सर्वे की मानीटरिंग ब्लॉक स्तर पर बीडीओ और जिला स्तर पर बीएसए करेंगे।