{"_id":"59dcf6494f1c1b74698b51a7","slug":"171507653193-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की कराई जाएगी वेबकास्टिंग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की कराई जाएगी वेबकास्टिंग: डीएम
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएमआरपी सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में अति संवदेनशील प्लस मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग के निर्देश है कि ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या किसी भी दशा में कुल मतदान केंद्रों की 10 प्रतिशत से अधिक न हो।
डीएम ने समस्त संबधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों के संपर्क मार्ग दुुरुस्त कराने, हैंडपंप आदि की व्यवस्था करने, शौचालयों की व्यवस्था ठीक कराने और प्रकाश व्यवस्था आदि को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यथासंभव 25 अक्तूबर से नगरीय निकाय निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। अत: सभी संबंधित अधिकारी अपने ई-टेंडरिंग संबंधी कार्य 12 अक्तूबर 2017 तक करा लें। उन्होंने कहा कि कार्य कराने से पूर्व और कार्य कराने के बाद फोटोग्राफ अवश्य संलग्न किए जाए। कार्यों में मुख्य सड़कों का निर्माण, मरम्मत कार्य, अच्छे ढंग के कूडे़दान क्रय करना, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण, पेयजल के लिए वाटर कूलर, ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराना, प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी क्रय, ऊबड़खाबड़ खड़ंजा, टूटी पुलिया आदि ठीक कराना आदि कार्य प्राथमिकता से लिए जाएं। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा एडीएम न्यायिक, सीओ, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।