{"_id":"59ca8adf4f1c1b9d538b483f","slug":"171506446047-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की देखभाल पर नजर रखेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की देखभाल पर नजर रखेगी तीसरी आंख
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जो अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर भंडारण कक्ष और डिस्पेंसरी, वार्ड तक की निगरानी करेंगे।
जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल में होमगार्ड तैनाती की संख्या बढ़ाने के बाद अब जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहें हैं। अस्पताल प्रांगण के 16 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें जिला अस्पताल के दोनों गेट, इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम और वार्ड सहित अन्य मुख्य स्थान शामिल हैं। इन जगहों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
ये होंगे फायदे
1- इमरजेंसी में सुविधा शुल्क के नाम पर होनी वाली खुलेआम वसूल पर लगेगी रोक।
2- ओपीडी में लेट पहुंचने और जल्दी चले जाने वाले चिकित्सकों का लगेगा पता।
3- उपचार के दौरान होने वाली डाक्टर और तीमारदारों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना का हो सकेगा खुलासा।
4- जिला अस्पताल में खड़े होने वाले वाहन चोरों पर लगेगा अंकुश
5- जिला अस्पताल में ेआने वाले अराजकतत्वों पर लगेगी लगाम।